संत नामदेवजीकी आध्यात्मिक विचारधारा का अनुकरण उत्तर भारतीयोनेही किया : राजपाल बनवारीलाल पुरोहित चंदिगढ / संवाददाता – संत नामदेवजी महाराजके जीवनमें पंढरपूर और घुमाण के तीर्थक्षेत्रोंका महत्व अनन्य साधारण है l उनकी आध्यात्मिक विचारधारा महाराष्ट्रके साथ उत्तर भारतीयोंनेही अपनायी है l जितना महत्व पंढरपूर को है उतनाही महत्व घुमाण को दिया जाता है l ये दो जगह माथा टेकना हमारे लिए सौभाग्य की बात है यही भावना पंजाबके महामहीम राजपाल श्री बनवारीलाल पुरोहितने व्यक्त की l भागवत धर्म प्रसारक समिती , पालकी सोहळा पत्रकार संघ और नामदेव समाजोन्नती परिषद द्वारा संत नामदेव महाराजजीके 752 वे जयंती अवसरपर श्री पंढरपूर ( महाराष्ट्र ) से श्री क्षेत्र घुमाण ( पंजाब ) आयोजित रथ और साइकिल यात्राका समापन पंजाबके राजपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित द्वारा चंदिगढ राजभवनमें किया गया l इस वक्त यात्राके संयोजक सूर्यकांत भिसे , योगी निरंजननाथ , संत नामदेव महाराजके 17 वे वंशज ज्ञानेश्वर माऊली नामदास और साइकिल यात्रीयोंका सम्मान राजपालद्वारा किया गया l राजपाल पुरोहितने कहा , संत नामदेवजीने शांती , समता और बंधूता का धागा पकडकर महाराष्ट्रके साथ उत्तर भारतमें भागवत धर्म का प्रचार और प्रसार किया l वही कार्य 700 साल बाद भागवत धर्म प्रसारक समिती द्वारा हो रहा है ये हमारे लिए सौभाग्यकी बात है l इस यात्रासे महाराष्ट्र और पंजाबके संबंध दृढ हो जाएगे l भारतीय संस्कृती महान है और इस देश को एक आध्यात्मिक परंपरा है l भारत को एक महान राष्ट्र बनानेका पंतप्रधान नरेंद्र मोदीजी की सपना इस यात्रासे पुरा हो जाएगा l राजपाल भवनकी प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी , भागवत धर्म प्रसारक समितीके उपाध्यक्ष शंकर टेमघरे , सेक्रेटरी ॲड विलास काटे , खजांची मनोज मांढरे , सुभाष भांबुरे , राजेंद्रकृष्ण कापसे , राजेंद्र मारणे , नामदेव दरबार कमिटीके अध्यक्ष तरसेमसिंग बावा , ॲड माधवी निगडे , चंद्रकला भिसे , सुनील गुरव आदी उपस्थित थे l इस वक्त राजपालके हातो संत नामदेवजीके जीवनपर आधारित अनिमेटेड फिल्मका प्रकाशन किया गया l







