*व्यक्तिगत अहंकार खत्म करने के लिए प्रदक्षिणा आवश्यक : सूर्यकांत भिसे* मध्यप्रदेशके नर्मदा तीर नेमावर में तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
*नेमावर ( जिला देवास )**प्रदक्षिणा एक भारतीय संस्कृती है l प्रदक्षिणासे आपकी चेतना प्रज्वलित होती है l सुख , शाती और आनंद के लिए तीर्थक्षेत्रकी प्रदक्षिणा की जाती है l व्यक्तिगत अहंकार खत्म करने के लिए प्रदक्षिणा आवश्यक है ऐसा मत भागवत धर्म प्रसारक समिती के अध्यक्ष सूर्यकांत भिसेजीने व्यक्त किया l*मध्यप्रदेश संस्कृती परिषद द्वारा प्रसिध्द नर्मदा तीरपर जनजातीय लोककला एवं बोलीविकास अकादमीने नेमावर ( जिला देवास ) में ” प्रदक्षिणा की संस्कृती ” इस विषयपर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठीका आयोजन किया था l इस संगोष्ठीमें भीसेजीने अपने विचार रखे l अध्यस्थामें उज्जैनके मठाधिपती डॉ स्वामी श्रीकृष्णशरणजी उपस्थित थे l देशविदेश के लाखो श्रध्दालुंका दैवत ” श्री विठ्ठलजी की आषाढी प्रदक्षिणा ” इस विषयपर बोलते हुए भिसे बोले , महाराष्ट्र संतोंकी भूमी है l संत निवृत्तीनाथ , संत ज्ञानदेव , संत सोपानदेव , संत मुक्ताबाई , संत नामदेव , संत एकनाथ , संत तुकाराम आदी संतोंने विश्वमे शांती , समता और बंधूता स्थापित करनेके लिए भागवत धर्म की स्थापना की l इस धर्म के माध्यमसे लाखो श्रध्दालुने श्री विठ्ठलजीकी आषाढी – कार्तिकी प्रदक्षिणा की और आनंद लिया l मनुष्य जीवन में कोइ बिमारी हो तो उसके लिए मेडीकल दुकान है , लेकिन मन की बिमारी हो तो प्रदक्षिणा जरुरी है l प्रदक्षिणाही व्यक्तिगत अहंकार को मिटाती है और आनंद देती है l इस संगोष्ठीका प्रास्ताविक जनजाती लोककला आणि बोलीविकास अकादमीके निदेशक डॉ धर्मेंद्र पारेजी ने किया l इस तीन दिवसीय संगोष्ठीमें आयोध्याके आचार्य मिथीलेश नंदिनी शरण , डॉ मुकेशकुमार मिश्रा ( भोपाळ ), प्रो . मिनाक्षी जोशी ( प्रयागराज ) , डॉ शामसुंदर दुबे ( दमोह ) , डॉ शिवकुमार तिवारी ( जबलपूर ) , प्रो . रामसेवक दुबे ( प्रयागराज ) , श्री राघवेंद्रदास ( वाराणसी ) डॉ श्रीकृष्ण काकडे (अकोला ) , डॉ श्रीकृष्ण जुगनू (/राजस्तान ) , डॉ पीसीलाल यादव ( छत्तीसगढ ) , राजेश झनकर , डॉ दीपा कुचेकर ( नाशिक ) प्रा . उज्वला डांगे ( अकोला ) , डॉ टिकमणी पटवारी ( छिंदवाडा ) डॉ विभा ठाकुर (,नवी दिल्ली ) , डॉ लक्ष्मीकांत चंदेला ( छिंदवाडा ) , डॉ भुवनेश्वर दुबे ( मीरजापूर ) छोगालाल कुमरावत ( खरगोन ) , इंद्रनारायण ठाकुर ( नवी दिल्ली ) , डॉ योग्यता भार्गव ( अशोकनगर ) आदीने भारतीय प्रदक्षिणा और उनका महत्व इस विषयापर अपने विचार रखे l








